रविवार, 13 नवंबर 2011

‎----------- >>> घुस जाऊ अगर मै सत्ता में <<< ------------
घुस जाऊ अगर मै सत्ता में तो होंगे अधभुत चमत्कार ..
सब सड़क छाप चुटकुले बाज होंगे सासन के सूत्रधार..
अपने विरोधियो से डट कर फिर मै ऐसा बदला लूँगा ..
हत्या के मनगढंत केस में उसको तुरंत फसा दूंगा ..
सातों पीढ़ी तर जाएगी मेरी मै इतने नोट कमाऊंगा ..
भारत के हर महा नगर में अपने बंगले बनवाऊंगा
फिर दिन दिल्ली में शाम बम्बई में और रात कटे कलकत्ता में

घुस जाऊ अगर मै सत्ता में तो होंगे अधभुत चमत्कार ..
यदि मै सत्ता में घुस जाऊ अपने बिगड़े काम बनाऊ
निज टी वी पर आऊ जाऊ जनता से पहचान बनाऊ
अपने हित के कारण हर दिन नये - नये कानून बनाऊ
और रास्ट्र भाषा की खातिर अंग्रेजी भासन सुनाऊ
प्रजातंत्र की कब्र बनवाकर राजतन्त्र की रोब जमाऊ

घुस जाऊ अगर मै सत्ता में तो होंगे अधभुत चमत्कार ..
आज कल के नेता जैसे मै भी वैसा बन जाऊ
तिकड़म कर मंत्री पद पाऊ और करोणों रुपये पाऊ
साले, ससुर, जीजा, सब को सरकारी पद दिलवाऊ
जो विरोध में मेरे बोले तमाचो से उसको पिटवाउ
यदि घुस जाऊ अगर मै सत्ता में तो होंगे अधभुत चमत्कार ..

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें